फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The inspector in charge of corruption prevention registered a First Information Report against the sub-inspector

Ghazipur News: भ्रष्टाचार निवारण के प्रभारी निरीक्षक ने उपनिरीक्षक दर्ज कराई प्राथमिकी

Fri, 23 Jan 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The inspector in charge of corruption prevention registered a First Information Report against the sub-inspector
जमानिया। सहारनपुर के भ्रष्टाचार निवारण थाना के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बुधवार की देर शाम सुल्तानपुर जनपद में संप्रति उपनिरीक्षक और जमानिया कोतवाली के ताजपुर मांझा निवासी दिनेश कुमार यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आय के सापेक्ष करीब 27. 87 लाख अर्थात 47.89 प्रतिशत अधिक व्यय करने के मामले में कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने तहरीर देकर बताया कि ताजपुर मांझा निवासी और सुल्तानपुर जनपद के सम्प्रति उपनिरीक्षक दिनेश कुमार यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार से अर्जित की गई अवैध चल अचल संपत्तियों की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के लिए निर्देशित किया था। पुलिस अधीक्षक (लोकशिकायत) उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा सम्प्रति उपनिरीक्षक दिनेश कुमार यादव के खिलाफ अनानुपातिक परिसंपत्तियों की जांच प्रमाणित होने की पूर्व संभावना होने के दृष्टिगत खुली जांच की संस्तुति की गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी दिनेश कुमार यादव ने वेतन, एरियर, बोनस तथा बैंक ब्याज के रूप में व वैध स्रोतों से करीब 56. 65 लाख की आय अर्जित की है। उपनिरीक्षक द्वारा चल अचल संपत्ति पारिवारिक भरण पोषण व अन्य मदों पर कुल व्यय करीब 86 लाख अधिक व्यय किया गया। इस प्रकार दिनेश कुमार यादव द्वारा ज्ञात व वैध स्रोतो से अर्जित की गई आय के सापेक्ष करीब 27. 87 लाख अर्थात 47.89 प्रतिशत अधिक व्यय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि जांच में दिनेश कुमार यादव अनानुपातिक परिसम्पत्ति अर्जित करने के प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि सहारनपुर के भ्रष्टाचार निवारण थाना के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह की तहरीर पर संप्रति उपनिरीक्षक और जमानिया कोतवाली के ताजपुर मांझा निवासी दिनेश कुमार यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed