फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The injured man died in hospital

हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत

Thu, 21 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 21 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
The injured man died in hospital
हादसा - फोटो : amar ujala
सुहवल क्षेत्र के सुजानपुर में मंगलवार को ट्रक की टक्कर से घायल रमवल निवासी युवक हारून रसीद साई (32) की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बीती रात मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस समय वह बाइक से टकराया, हेलमेट नहीं लगाए था। इसके अलावा वह शराब के नशे में था।
विज्ञापन


रमवल निवासी युवक हारून रसीद मंगलवार को मेदनीपुर गया था। वहां ढाबे पर खाने पीने के बाद वह बाइक से घर आ रहा था। अभी वह सुजानपुर राइस मिल के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। थाना प्रभारी शिवप्रकाश पांडेय ने घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन


मालूम हो कि ट्रक चालक हारून अभी कुछ दिन पूर्व उत्तराखंड से ट्रक लेकर गांव आया था। घटना की रात वह गांव के ही एक साथी के साथ दूसरे की बाइक लेकर मेदनीपुर ढाबे पर भोजन करने गया था। सुहवल पहुंचने पर बाइक खराब हो गई थी। उसका साथी बाइक बनवाने लगा। तभी वह गांव के एक अन्य युवक की बाइक लेकर मेदनीपुर ढाबे पर गया था। हारून की पत्नी खालिदा बानो का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed