{"_id":"69fa3b3908bd7f4a8601eb14","slug":"the-husband-used-to-withdraw-money-by-forging-signatures-on-checks-claiming-his-wife-was-ill-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-151848-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पत्नी को बीमार बताकर चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर पैसे निकालता था पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पत्नी को बीमार बताकर चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर पैसे निकालता था पति
विज्ञापन
गाजीपुर। बीमार बताकर चेक पर पत्नी का फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से पैसा निकालने के मामले में पत्नी ने पति के खिलाफ सोमवार की शाम शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। शहर कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि ददरीघाट निवासी श्रृति श्रीवास्तव ने तहरीर देकर बताया कि बैंक में एक सैलरी अकाउंट है। आरोप लगाया कि कुछ माह से पति सौरभ वर्मा बिना जानकारी के ही खाते के चेक पर उसका फर्जी हस्ताक्षर करके पैसा निकाल रहे, जिसकी जानकारी पीड़िता को नहीं हो सकी।
जब पीड़िता को स्वयं के खर्चे के लिए पैसे की आवश्यकता हुई तो वह बैंक गई। इस पर बैंक कर्मचारियों ने बताया कि अकाउंट में पैसा आवश्यकता से कम है।
कारण पूछने पर बैंक कर्मियों ने बताया कि आप अपने पति को भेज करके समय समय पर पैसा निकालती रही हैं। इस पर जब डिटेल मांगी तो बैंक कर्मचारियों ने हस्ताक्षरित चेक और अकाउंट स्टेटमेंट दिखाया। बैंक वालों से पति सौरभ वर्मा ने कहा था कि पत्नी की तबीयत खराब रहती है उसके इलाज के लिए पैसे चाहिए। पत्नी बैंक में नहीं आ सकती हैं, ऐसे हस्ताक्षर कर चेक दी है। पीड़िता ने बताया कि चेक पर उसने हस्ताक्षर ही नहीं किया गया। पति से जब इस फ्राड के विषय में बात की गई तो पैसे लौटाने को बोला, लेकिन आश्वासन देने के बाद भी आज तक पैसे नहीं वापस किया। अब पति मोबाइल पर धमकी दे रहा है। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया पत्नी की तहरीर पर पति सौरभ वर्मा पर प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।