फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The husband stabbed his wife to death because she refused to drink alcohol

UP: चाकू लेकर पत्नी को दौड़ाया...सीने पर हमला, जान बचाने को भागी तो पेट में घोंपकर मार डाला; घर के बाहर हत्या

Fri, 01 Aug 2025 01:02 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 01 Aug 2025 01:02 AM IST
सार

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पति ने शराब पीने से मना करने पर पत्नी की जान ले ली। उसे घर के बाहर चाकू घोंपकर मार डाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
The husband stabbed his wife to death because she refused to drink alcohol
रेहाना की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के सौना गांव में गुरुवार की देर शाम शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी के सीने और पेट पर चाकू से वारकर हत्या कर कर दी। शराब पीने से मना करने से नाराज पति ने चाकू लेकर पत्नी को मारने की लिए दौड़ा लिया। घर से 50 मीटर की दूरी पर पत्नी के सीने पर वारकर दिया।

विज्ञापन


पत्नी लहूलुहान होने के बाद जान बचाने के लिए घर की तरफ भागी, लेकिन करीब 20 मीटर की दूरी पर पुन: पति उसके पेट पर वारकर दिया। इधर ग्रामीणों ने हत्यारोपी पति को पकड़ पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


सौना गांव निवासी रेहाना (40) शाम में घर पर थीं। देर शाम पति जलालुद्दीन शराब के नशे में पहुंचा। पत्नी ने शराब पीने से पति को मना किया। इस बात को लेकर पति इतना नाराज हो गया कि चाकू लेकर पत्नी को दौड़ा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

पत्नी रेहाना जान बचाने के लिए घर से बाजार की तरफ भागी। करीब 50 मीटर दूर पति ने पत्नी को पकड़ लिया और उसके सीने पर चाकू से वारकर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और जान बचाने के लिए वह घर के तरफ भागने लगी। तभी पति ने फिर पीछा करके करीब 20 मीटर दूरी पर चाकू से पेट में ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जबतक ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचते रेहाना लहूलुहान अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ी। ग्रामीणों ने आरोपी पति को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल रेहाना को उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर लाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। शव को मॉर्च्यूरी हाउस भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed