{"_id":"25a488cac864268cf375c687e68c1c9e","slug":"the-human-rights-organization-complained-of-cms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार संगठन ने सीएमएस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकार संगठन ने सीएमएस से की शिकायत
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 21 Aug 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे का गलत टीकाकरण करने के एक मामले में मानवाधिकार संगठन के सदस्यों ने बच्चे के अभिभावकों के साथ सीएमएस विनीता जायसवाल से गुरुवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्हें बताया कि 15 दिन के बच्चे को बीसीजी का
टीका लगाना था, जबकि एएनएम ने बीसीजी के साथ ही डीपीटी का टीका भी लगा दिया, जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गई। सीएमएस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एएनएम के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
संगठन के जिलाध्यक्ष मदन मोहन सिंह राजू ने सीएमएस को अवगत कराया कि शहर के नुरुद्दीनपुर निवासी वहीद आलम के 15 दिन के पुत्र को बीसीजी के साथ ही डीपीटी का टीका लगा दिया गया था, जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गई। इस
विज्ञापन
संबंध में जब एएनएम से पूछा गया तो उसने बताया कि गलती हो गई है। कहा कि अस्पताल के कर्मियों के लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। जिस बच्चे को एक साथ बीसीजी और डीटीपी का टीका लगाया गया है,
उसकी हालत बिगड़ने से परिवार के लोग परेशान हैं। हालत ठीक कराने के लिए उसका प्राइवेट अस्पताल में उपचार कर रहे हैं। अगर हालत नहीं सुधरी तो मानवाधिकार संगठन को अस्पताल प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को विवश होंगे।
सीएमएस ने टीम के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि संबंधित एएनएम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इस बात की हिदायत दी जाएगी कि भविष्य में ऐसी गलती न हो। सीएमएम से मिलने वालों में जिला सचिव अमित अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष
संदीप अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष विनय तिवारी, रविकांत तिवारी, मयंक तिवारी, तनवीर अंसारी, नगर महासचिव संजय वर्मा, वागिश अग्रहरि आदि शामिल थे।