फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The hard rain and chill

बारिश से मुश्किल और ठिठुरन

Wed, 20 Jan 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Wed, 20 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
The hard rain and chill

विज्ञापन
 रुक-रुक कर मंगलवार को दिन भर हुई बारिश ने मुश्किल और बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। अधिकतम तापमान एक दिन में चार डिग्री गिरकर 18 और न्यूनतम तापमान भी 12 से घटकर 10 डिग्री पर आ गया। मंगलवार को पूरे दिन रह-रह कर बूंदाबांदी होती रही। इससे सड़कों पर फिसलन हो गई है।


अचानक शुरू शीतलहर के चलते जिले में ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि जिला प्रशासन ने आठवीं तक के स्कूलों को 21 जनवरी तक बंद कर दिए हैं। बादल, बारिश और शीतलहर के चलते लोग दिन भर घरों में दुबके रहे। सर्द हवाएं चलने से बढ़ी ठंड से निपटने के लिए लोग हीटर का सहारा लेने लगे हैं। अचानक लोड बढ़ने से मंगलवार को बिजली भी बार-बार ट्रिप करती रही।

सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बारिश से सड़कों पर कीचड़ और फिसलन हो गई है। सिटी स्टेशन, लंका बस स्टैंड, रोडवेज, जिला अस्पताल के पास लोग अलाव तापते नजर आए। पश्चिमी विक्षोभ के चलते अचानक मौसम के तेवर बदल गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed