{"_id":"680d31ee35c02992e40c53cb","slug":"the-groom-died-after-getting-injured-in-a-road-accident-while-going-to-rescue-the-bride-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-131720-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कक्कन छुड़ाने जाते समय सड़क हादसे घायल दूल्हे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कक्कन छुड़ाने जाते समय सड़क हादसे घायल दूल्हे की मौत
विज्ञापन
जमानिया। रेवतीपुर थानाक्षेत्र के रामपुर गांव के पास करीब एक सप्ताह पूर्व तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बबूल के पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में मां और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल पुत्र की शनिवार को वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।
वह बरात से वापस लौटने के बाद मां को बाइक पर बैठाकर रामपुर गंगा घाट पर कक्कन छुड़ाने के लिए जा रहा था। बहोरिक राय पट्टी निवासी अनिल यादव (20) की गत 18 अप्रैल को बलिया जिले में बरात गई थी। बीते 19 अप्रैल को बरात वापस लौटने के बाद अनिल मां सरस्वती देवी को बाइक पर बैठाकर कक्कन छुड़वाने के लिए गंगा तट रामपुर जा रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर एक बबूल के पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच चल रही है।