{"_id":"8a45542bb6f9a1e214a8903af43d8d18","slug":"the-government-s-anti-farmer-policies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की नीतियां किसान विरोधी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की नीतियां किसान विरोधी
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 26 Apr 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान सभा जिला काउंसिल की बैठक में प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव ने कहा कि आज की तारीख में किसानों पर जबर्दस्त मार पड़ रही है। एक तरफ तो सरकार की किसान विरोधी नीतियां उनकी कमर तोड़ ही रही हैं वहीं दूसरी तरफ प्राकृतिक आपदाओं ने उन्हें भीतर से हिला कर रख दिया है।
विज्ञापन
भारद्वाज भवन स्थित सरजू पांडेय पार्क सभागार में रविवार को उन्होंने कहा कि अध्यादेश के जरिए लागू भूमि अधिग्रहण कानून ने देश के किसानों को आंदोलित कर दिया है। उन्होंने किसानों को संगठित होने पर बल दिया।
विज्ञापन
संगठन में रिक्त जिलाध्यक्ष के पद पर डा. रामबदन सिंह का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। सचिव मंडल में अखिलेश राय, सूर्यनाथ यादव, कृपाशंकर सिंह और प्रेम नारायण पांडेय का चयन किया गया। विचार-विमर्श के बाद 14 मई को भूमि अधिग्रहण कानून आदि मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लेने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि 9 अगस्त से 1 सितंबर तक पद यात्रा की जाएगी। जिसकी मांग में चीनी मिल चालू करने आदि शामिल रहेंगी। बैठक में 30 अप्रैल को कासिमाबाद, 2 मई को सदर, 3 को बाराचवर, 9 को सादात, 10 को मुहम्मदाबाद, 12 को जखनियां, 13 को मनिहारी तथा 16 को सैदपुर ब्लाक कमेटियों की बैठक करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री राजदेव यादव, मंत्री चचल सिंह, पूर्व विधायक जयराम सिंह, जर्नादन राम, सुब्बचन यादव, अशोक मिश्र, दीना सिंह, रामदरश यादव, नसीरद्दीन, उमाकांत सिंह, भीम सिंह, रामाश्रय यादव, भाकपा जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता डा. केएन सिंह ने की।