{"_id":"6328b531388cd83ab874f548","slug":"the-government-battered-by-public-inflation-is-cool-sudhakar-ghazipur-news-vns6750826191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता महंगाई से पस्त सरकार मस्त ः सुधाकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता महंगाई से पस्त सरकार मस्त ः सुधाकर
विज्ञापन
बिहार सरकार के मंत्री सुधाकर सिंह के प्रथम आगमन पर क्षेत्र के लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि जब अपने लोग स्वागत करते है, तो दिल को बड़ा ही सुकुन मिलता है और रिश्ता भी मजबूत होता है। जमानिया विधानसभा से मेरा और मेरे पिता का दिल एवं खून का रिश्ता है। इस रिश्ते का जीवन-पर्यन्त निर्वहन करता रहूंगा। हम लोगों की लड़ाई जाति, मजहब से नहीं बल्कि समाज के विकाश के लिए है।
नौजवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा ही देश के भविष्य है इसलिए युवाओं को बेहतर कर्म करते हुए जुल्म के खिलाफ लड़ना चाहिए। आज देश बेरोजगारी, महंगाई, कुशासन, भ्रष्टाचार से जूझ रहा है, लेकिन नौजवान चुप बैठे है। जल्द के खिलाफ जब तक युवा संगठित नहीं होंगे तब तक व्यवस्थाएं बेहतर नहीं हो सकती है।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता महगाई का दंश झेल रही है, लेकिन जिम्मेदार मस्त हो रहे है। आज पेट्रोल, डीजल, शिक्षा, चिकित्सा, खाद्य वस्तु, भोजन सभी महंगे हो गए और सरकार चुप्पी साधे हुए है। पुलिस बेलगाम हो गई है, चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोल बाला है। बिहार में मुख्य मंत्री नीतीश कुमार और गठबंधन मिलकर जितना विकास के कार्य हो रहा अविस्मरणीय है। ऐसी तर्ज पर ही उत्तर प्रदेश में भी विकास के लिए गठबंधन के साथ विपक्ष को ही एकजुट होना होगा। इस अवसर पर अनिल यादव, गयासुद्दिन खान, एहसान अहमद, मिथिलेश यादव, रिशु यादव, विजय यादव, चंदन गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।