फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The ghat is now in disarray at the arrival of Ganga Yatra in ghazipur

गंगा यात्रा की आगवानी में संवरे घाट अब बदहाल

Sat, 08 Feb 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
The ghat is now in disarray at the arrival of Ganga Yatra in ghazipur
शहर के ददरीघाट पर गंगा किनारे फैली गंदगी। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जीवनदायिनी गंगा को स्वच्छ और अविरल बनाने के लिए कुछ दिन पहले निकाली गई गंगा यात्रा का जनपदवासियों और प्रशासन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। जबकि जनपद से होकर गुजरने वाली गंगा यात्रा के लिए गंगा की साफ-सफाई, पक्के और कच्चे मार्गों का चौड़ीकरण, गंगा घाटों की रंगाई-पुताई आदि कार्य युद्धस्तर किए गए थे। यात्रा को सफल बनाने में पूरा जनपद लगा हुआ था।
विज्ञापन

पतित पावनी गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लेेने वाले यात्रा के दिन से फिर कभी गंगा तट पर नहीं दिखाई दिए। जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी उस दिन के बाद से खामोश हैं। फिर से गंगा घाटों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। इन दिनों घाटों के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे स्नानार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बलिया से चलकर बीते 28 जनवरी को गंगा यात्रा जनपद पहुंची थी। तब यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के दिल की धड़कनें बढ़ गई थीं। नगर के कलेक्टर घाट पर देर शाम गंगा आरती का कार्यक्रम निर्धारित था। यात्रा के पहुंचने से पहले ही नगरपालिका द्वारा युद्धस्तर घाट की साफ-सफाई और सीढ़ियों की सजावट की गई थी। यहां तक की नदी तट पर स्थित मंदिरों की रंगाई-पुताई के साथ ही साफ-सफाई भी हुई थी। तब दूर-दूर तक गंदगी नजर नहीं आ रही थी। नगर के सभी प्रमुख घाटों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाटों की भी साफ-सफाई कराई गई थी। यात्रा के जाने के बाद फिर से घाट भगवान भरोसे हो गए। वर्तमान समय में नगर के ददरीघाट, कलेक्टर घाट, चीतनाथ घाट सहित अन्य गंगा घाटों पर गंदगी फैली हुई है। इससे स्नानार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ इसी तरह की हालत ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाटों की हो गई है। चारों तरफ कूड़ा-कचरा फैला रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जिस समय जिले में गंगा यात्रा आनी थी, उस समय अधिकारियों को गंगा घाटों की याद आई थी। उन्होंने आनन-फानन में घाटों की साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ कराकर घाटों को साफ-सुथरा करा दिया था, लेकिन यात्रा को जाने के बाद संबंधित लोग घाटों की स्वच्छता को लेकर टेंशन फ्री हो और घाटों की हालत फिर से पहले जैसी हो गई। चारों तरफ फैले कूड़ा-कचरा की साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है, जो यहां आने वालों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन

पुरैना पक्का घाट के आसपास फैली गंदगी
गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के पुरैना पक्का घाट पर पिछले कई महीने से दैनिक गंगा आरती का कार्यक्रम चल रहा है। गांव के लोगों को जागरूक करने के साथ वहां कुछ दिनों तक साफ-सफाई का अभियान चलाया गया लेकिन अब पुन: नदी तट पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मोक्षदायिनी गंगा कूड़ा-कचरा और प्लाटिक से पटा है। गांव के रहने वाले ज्योतिषाचार्य दीपक दुबे ने कहा कि गांव और गंगा को स्वच्छ बनाना हमारी प्राथमिकता में है, लेकिन इसके लिए क्षेत्रवासियों को सहयोग और समर्थन जरूरी है। सभी के संकल्प से ही गंगा स्वच्छ और अविरल हो सकती हैं। दैनिक गंगा आरती निरंतर चल रही है। इसमें ग्रामीणों का काफी सहयोग है। अब गंगा की साफ-सफाई को लेकर भी गंभीर होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed