फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The fourth and final phase of polling today

चौथे और अंतिम चरण का मतदान आज

Thu, 29 Oct 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 29 Oct 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
The fourth and final phase of polling today
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथेे और अंतिम चरण का मतदान गुरुवार को कराया जाएगा। चार विकासखंडों में जिला पंचायत की 17 और क्षेत्र  पंचायत सदस्य पद की 426 सीट के लिए होने वाले चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


दोनों पदों पर ताल ठोंक रहे 2539 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 6 लाख 28 हजार से ज्यादा मतदाता करेंगे। इसके लिए 394 मतदान केन्द्र एवं 953 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन


जिले  में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव विकासखंडवार चार चरण में कराया जा रहा है। तीन चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। चौथे और अंतिम चरण का मतदान गरुवार को कराया जाएगा। इस चरण में मुहम्मदाबाद ब्लाक में जिला
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत सदस्य पद की 4 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की  111, कासिमाबाद में 6 एवं 120, बाराचंवर में 4  एवं 102 तथा मरदह में जिला  पंचायत सदस्य की 3 और क्षेत्र पंचायत सदस्य  पद   की 93 सीट  के लिए मतदान कराया जाएगा। इस चरण में इन चार ब्लाकों के  334 ग्राम पंचायतों  एवं 53 न्याय पंचायतों के 6 लाख 28 हजार 389 मतदाता  दोनों पदों के 2539  उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। सभी विकासखंडों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा।

चौथे और अंतिम चरण में चार विकासखंडों मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, बाराचंवर एवं मरदह में गुरुवार को मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव के लिए बुधवार को सभी 953 पोलिंग पार्टियां संबंधित मतदान स्थलों पर पहुंच गई।


प्रत्येक पोलिंग पार्टियों के साथ पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा कर्मियों को भी रवाना किया गया है। इससे पहले सभी पोलिंग पार्टियों को विकासखंडों से मतदान सामग्री वितरित की गई। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पहले ब्लाकों पर वाहनों का इंतजाम कर दिया गया था। रिजर्व में भी मतदान कर्मियों को रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed