{"_id":"58c2e8184f1c1b8238dc3f77","slug":"the-first-will-be-the-bullet-of-the-postal-ballot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे पहले होगी पोस्टल बैलेट की िगनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे पहले होगी पोस्टल बैलेट की िगनती
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Fri, 10 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
पोस्टल बैलट से कर्मचारी डालेंगे वोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोगों के इंतजार की घड़ी अब समाप्त होने वाली है। सातवें और अंतिम चरण में संपन्न हुए जिले की सात विधान सभा सीटों के चुनाव की मतगणना शनिवार को कराई जाएगी। कड़ी सुरक्षा के बीच जंगीपुर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के परिसर में मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्ट बैलेट पेपर की गणना प्रारंभ की जाएगी। उसके बाद ईवीएम की मतगणना शुरू होगी।
जिले में सात विधान सभा सीटों के लिए आठ मार्च को मतदान कराया गया था। इस चुनाव की मतगणना आज कराई जाएगी। प्रत्येक विधान सभा के मतों की गणना के लिए 14-14 टेबुल लगाए जाएंगे। मतगणना का कार्य तिसरी आंख की निगहबानी में होगा। विधान सभावार ईवीएम के लिए 14 टेबुल लगेंगे। जबकि पोस्टल बैलेट की गिनती अलग टेबुल पर होगी। एक टेबुल पर चार मतगणना कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
सभी टेबुल पर गणना का कार्य एक साथ शुरू होगा। मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम सुबह आठ उम्मीदवारों, निर्वाचन अभिकर्ता, प्रेक्षक एवं आरओ की उपस्थिति में खोला जाएगा। प्रत्येक टेबुल के लिए मतगणना किए जाने वाले बूथों की संख्या नियत है। इनका विवरण प्रत्येक टेबल पर प्रदर्शित किया जाएगा। प्रत्येक चक्र की मतगणना के बाद प्रेक्षक रैंडमली दो ईवीएम कंट्रोल यूनिट की री चेकिंग भी कराएंगे। प्रत्येक चक्र की गणन के बाद ट्रेंड सीट पर आरओ एवं आर्ब्जवर के हस्ताक्षर होंगे।
विज्ञापन
इस ट्रेंड को मतगणना कक्ष में प्रोजेक्टर पर दिखाया जाएगा।