फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The first father and son died in World

पहले पिता और फिर पुत्र चल बसा दुनिया से

Sat, 06 Jun 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 06 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
The first father and son died in World
ऊपर वाला कभी-कभी किसी को ऐसा जख्म दे देता है, जो ताउम्र नहीं भर पाता है। कुछ ऐसा ही हुआ मृतक शिवशंकर राम के परिवार वालों के साथ। पहले ऊपर वाले ने शिवशंकर की जिंदगी छीनी और उसके दूसरे दिन उसके पुत्र और रिश्तेदार दंपती की। देर शाम तक शिवशंकर के परिवार के लोग इस बात से अंजान थे कि रवि और रिश्तेदारों की भी जहरीली शर्बत से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



धामूपुर निवसी दलित निवासी शिवशंकर राम ईंट भट्ठा पर काम करता था। शुक्रवार की सुबह भट्ठा से घर लौट रहा था। जैसे ही घर के पास पहुंचा, साइकल से गिर गया था। परिवार के लोग उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए थे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


जानकारी होते ही नाते-रिश्तेदार के लोग गमी में शामिल होने के बाद उसके घर पहुंच गए। पति की मौत से पत्नी सविता पूरी तरह से बदहवाश हो गई थी। शाम को शिवशंकर का अंतिम संस्कार किया गया। रीति-रिवाज के अनुसार आज सुबह परिवार के लोगों ने खिचड़ी खाने के बाद शर्बत पीया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद शिवशंकर के साढ़ू विजय राम, उसकी पत्नी ऊषा और शिवशंकर के पुत्र रवि, पन्नालाल और शांति की हालत बिगड़ गई। स्वास्थ केंद्र के बाद सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान ऊषा, विजय और रवि की मौत हो गई। जबकि पन्नालाल और शांति गंभीरावस्था में भर्ती कराया गया।


देर शाम तक शिवशंकर के परिवार के लोगों को इस दर्द से बेटे और रिश्तेदारों की मौत की जानकारी नहीं दी गई कि अभी पत्नी सविता पत्नी की मौत को भूल भी नहीं पाई है, ऐसे में जब उसे इस बात की जानकारी होगी कि उसका बेटा भी इस दुनिया से जा चुका है, वह इस सदमे को कैसे बर्दाश्त करेगी।

परिवार के लोग जिला अस्पताल गए लोगों को सकुशल घर आने की राह निहारते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed