फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The first day of competition showed archers Johar

पहले दिन तीरंदाजों ने स्पर्धा में दिखाया जौहर

Sun, 13 Sep 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 13 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
 The first day of competition showed archers Johar
जिला तीरंदाजी संघ की ओर से राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगता का आयोजन नेहरु स्टेडियम में किया गया। इसका उद्घाटन रविवार को केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने तीर चलाकर किया। इस अवसर पर सब जूनियर और मिनी सब जूनियर वर्ग में उदीयमान तीरंदाजों ने अपना जौहर दिखाया।
विज्ञापन


पांच दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन मिनी सब जूनियर और जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में जिले के तीरंदाजों के साथ ही कई अन्य जिलों के तीरंदाजों ने पदकों के लिए निशाना साधा। तेज धूप के               बावजूद तीरंदाजों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इससे पहले केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि जिले में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि        ऐसे आयोजनों से युवा प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


मिनी सब जूनियर 30 मीटर इंडियन राउंड में आकाश राणा प्रथम, लक्ष्मण यादव द्वितीय,       रोहित तृतीय, 20 मीटर स्पर्धा में दिलीप पहले, अक्षय राकी           दूसरे तथा लक्ष्मण यादव को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डा. मुकेश सिंह, सचिव नंदू दुबे, क्रीड़ाधिकारी दिव्या वर्मा, सुदामा राम,        बृजनंदन सिंह, पुष्पा दुबे, सुरेंद्र भारती, मौसमी साहू आदि          मौजूद थे। अंत में आयोजक सतीश दुबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed