फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The feeling of Falgun in April, a slight chill from the cold winds

Ghazipur News: अप्रैल में फाल्गुन का एहसास, ठंडी हवाओं से हल्की सिहरन

Mon, 14 Apr 2025 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The feeling of Falgun in April, a slight chill from the cold winds
गाजीपुर। जनपद में सोमवार को मौसम का हाल ऐसा रहा कि अप्रैल में फाल्गुन की याद आ गई। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में कई बार हल्की धूप निकली। शाम के समय ठंडी हवाओं के झोंकों के कारण हल्की-हल्की सिहरन का एहसास हुआ। मौसम का बदला मिजाज लोगों को हैरान कर रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी एक-दो दिन बूंदाबांदी होने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

बीते दो-तीन दिनों से मौसम के बदले तेवर के कारण रात में लोगों को कूलर का सहारा नहीं लेना पड़ रहा है। गर्मी से काफी राहत लोगों को मिली है। तीन दिन पूर्व तक मौसम काफी तल्ख था। प्रचंड धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। लेकिन अब मौसम ने करवट ले ली है। इसके कारण मौसम काफी खुशगवार हो गया है। वहीं, दूसरी तरफ किसान बारिश की आशंका लेकर सशंकित हैं। लेकिन मौसम के जानकारों का दावा है कि एक-दो दिन तक बारिश होने की संभावना नहीं है। अलबत्ता बूंदाबांदी जरूर हो सकती है। मौसम के जानकारों का दावा मौसम से किसानों को कुछ हद तक राहत पहुंच रही है। सोमवार को जनपद का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। बूंदाबांदी जरूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed