फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The fate of 2539 candidates off the ballot

2539 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद

Thu, 29 Oct 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 29 Oct 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
The fate of 2539 candidates off the ballot
त्रिस्तरीय पंचायत के चौथे और अंतिम चरण का मतदान गुरुवार को  शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस दौरान सभी चार विकासखंडों के 6 लाख 28  हजार से अधिक मतदाताओं में से 53.5 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का
विज्ञापन


प्रयोग किया। मरदह ब्लाक में 52.5, कासिमाबाद में  53.5, मुहम्मदाबाद में 54 तथा बाराचंवर विकासखंड में 54 फीसदी लोगों ने  मतदान किया। सभी चार विकासखंडों की जिला पंचायत सदस्य पद की 17 सीट पर 251 एवं क्षेत्र 
विज्ञापन


पंचायत सदस्य पद की 426 सीट पर 2288 सहित कुल 2539 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी में बंद हो गई। बाराचंवर ब्लाक के मुबारकपुर जुगनू में नशे में धुत एक मतदाता की अचानक मृत्यु हो  जाने के कारण लोगों ने
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा किया जिससे दो घंटे तक मतदान बाधित रहा। इसी ब्लाक के निहालपुर स्थित बूथ संख्या 210 पर मतदान के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य के सौ मतपत्रों गायब होने से हड़कंप मच गया।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान के लिए सभी चारो ब्लाकों में 394 मतदान केन्द्र एवं 953 मतदान स्थल बनाए गए थे। सुबह से ही बारिश का जो सिलसिला शुरू

हुआ वह दिन भर बना रहा। बारिश और बदली छाई रहने के बाद भी लोगों में मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दिया। कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी देखी गई। मौसम की खराबी की वजह से कुछ मतदान केन्द्रों पर

पेट्रोमैक्स की रोशनी में जहां मतदान कराया गया वहीं कई बूथों पर मतदाताओं की कतार लगी रहने के कारण निर्धारित समय के बाद भी मतदान कराया गया। करीमुद्दीनपुर एवं दुबिहा संवाददाता के अनुसार क्षेेत्र के मुबारकपुर

जुगनू स्थित बूथ पर नशे में धुत वोट डालने जा रहे एक व्यक्ति के गिर जाने पर पुलिस कर्मियों ने परिजनों के साथ उसेे घर भिजवा दिया। घर पहुंचने पर उसकी अचानक मृत्यु हो जाने से नाराज ग्रामीणों ने बूथ पर जमकर हंगामा

किया। इसके चलते दो घंटे तक मतदान बाधित रहा। इसी ब्लाक के निहालपुर स्थित बूथ संख्या-210 पर बीडीसी के सौ मतपत्र गायब हो जाने से हड़कंप मच गई। शाम तक इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

बुधवार से छाई बदली और रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला गुरुवार को दिन भर बना रहा। खराब मौसम होने के बावजूद मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया। विभिन्न विकासखंडों के कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतार लगी देखी गई। विभिन्न वर्ग के लोग मतदान करने पहुंचे थे।

बाराचंवर विकासखंड के निहालपुर स्थित बूथ संख्या-210 में मतदान समाप्त हो जाने पर बाद उस समय अफरातफरी मच गई जब क्षेत्र पंचायत सदस्य के सौ मतपत्र गायब मिले। फिर क्या था मतदान कार्मिकों के होश उड़ गए। काफी


खोजबीन की गई लेकिन मतपत्रों का पता नहीं चला। सेक्टर मजिस्ट्रेट आरएन गुप्ता ने बताया कि मतपत्र न मिलने की दशा में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उपजिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि मतपत्र गायब होने में जिसकी

लापरवाही पाई जाएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध देर रात तक करीमुद्दीन थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed