फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The executing organization should complete the construction work on time

रेल सह सड़क पुल परियोजना का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

Fri, 24 Sep 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
The executing organization should complete the construction work on time
ताडीघाट मऊ रेल परियोजना का जायजा लेते हुए आरवीएनएल के (मुख्य परियोजना प्रबंधक ) सीपीएम विकास चंद् - फोटो : GHAZIPUR
रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के मुख्य परियोजना निदेशक विकास चंद्रा ने बृहस्पतिवार को ताड़ीघाट-मऊ रेल खंड के प्रथम चरण के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को समय से निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्य परियोजना प्रबंधक ने शहर के चक फैज तक के पिलर में बेयरिंग गार्डर को फिक्स करने के कार्यों के साथ पाइलिंग, रेल सह सड़क पुल, डैक स्लैब के कार्य और सोनवल स्थित निर्माणाधीन स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मातहतों से कहा कि अब सोनवल की तरफ से पिलरों पर गार्डर लांचिग का काम जल्द शुरू किया जाए ताकि डैक स्लैब ब्लास्टिंग के बाद स्लीपर और नई लाइन लगाने का कार्य शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

पहले चरण में 12 किलोमीटर की इस परियोजना के तहत नई लाइन के लिए शहर के चकफैज से सोनवल तक कुल 68 पिलर का निर्माण हुआ है। इसमें कुल 70 स्पैन के साथ ही 280 इलास्टो मेरिक ( रबर युक्त स्टील प्लेट ) बेयरिंग लगाए जाने हैं। निरीक्षण के दौरान जीपीटी इंफ्रा प्रोजेक्ट के वाइस प्रेसीडेंट अश्वनी कुमार, एसपी सिंगला कंसट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर अमनदीप गोयल, प्लानिंग इंजीनियर राकेश कुमार, डीपीएम सुनील सिंह, अफरोज कापरा, आर के सिंह, गौतम सरकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
परियोजना का काम तेजी से जारी है। कार्यदायी संस्था को हिदायत दी गई है कि निर्धारित समय दिसंबर 2022 तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा कर सिटी स्टेशन को सोनवल से जोड़ दिया जाए।-विकास चंद्रा, मुख्य परियोजना प्रबंधक, आरवीएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed