फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The employees locked the BDO office and staged a sit-in protest.

Ghazipur News: बीडीओ कार्यालय में ताला बंद कर कर्मचारियों ने दिया धरना

Fri, 26 Sep 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:13 AM IST
सार

जखनिया में खंड विकास अधिकारी द्वारा वेतन रोकने के आदेश से नाराज कर्मचारियों ने कार्यालय में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। बीडीओ के आदेश वापस लेने और वेतन बहाल करने के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।

विज्ञापन
The employees locked the BDO office and staged a sit-in protest.
वेतन रोके जाने के विरोध में     जखनियां विकास खंड कार्यालय में ताला लगाकर खड़े कर्मचारी। संवाद

विस्तार

जखनिया। विकासखंड कार्यालय में खंड विकास अधिकारी द्वारा बिना कारण बताये कर्मचारियों के वेतन रोकने के लिए आदेश दिए जाने से आक्रोशित कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कार्यालय में तालाबंद करते कर धरना प्रदर्शन किया। साथ ग्राम पंचायत अधिकारी, सफाई कर्मचारी सहित समस्त ब्लॉक कर्मचारी बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।कर्मचारि यों ने आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी की कार्यशैली तानाशाहीपूर्ण है। कहा कि मामूली कार्यों को लेकर भी बीडीओ द्वारा अनावश्यक डांट-फटकार की जाती है और व्यवहार अशोभनीय रहता है। महिला कर्मचारियों ने भी बीडीओ पर फटकार और अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि वह वर्तमान बीडीओ के साथ काम नहीं कर सकते और उन्हें हटाए जाने की मांग पर अड़ गए। कुछ देर बाद पहुंचे खंड विकास अधिकारी भीमराव ने कर्मचारियों के वेतन रोकने के लिखित आदेश को वापस लिया। साथ वेतन बहाल करने के आश्वासन पर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद ने सभी आरोपों को निराधार बताया हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुसार कार्य कराना जिम्मेदारी है। काम में जो त्रुटि पाई जाती है, उसी को लेकर सुझाव या निर्देश दिया जाता है। उद्देश्य कभी किसी के साथ गलत व्यवहार करना नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि विकासखंड के सभी कर्मचारी शासन की नीतियों के अनुरूप कार्य करें, यही उनकी अपेक्षा है। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक के सभी सचिव लिपिक व समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed