{"_id":"697f9d971bb1a7c18e00d7ef","slug":"the-electricity-companys-vigilance-team-will-now-record-every-raid-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-146497-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बिजली निगम के विजिलेंस की अब हर छापे की होगी रिकॉर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बिजली निगम के विजिलेंस की अब हर छापे की होगी रिकॉर्डिंग
विज्ञापन
बॉडी वॉर्न कैमरे से लैस होगी टीम, कर्मचारियों की मनमानी नहीं चलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। अब बिजली निगम के विजिलेंस टीम की हर छापे की रिकॉर्डिंग होगी। रेड के नाम पर उपभोक्ताओं के साथ मनमानी नहीं चलेगी। इसकी वजह, यह है कि विजिलेंस टीम अब बॉडी वॉर्न कैमरे से लैस होगी। इसे लेकर उत्तर प्रदेश पावर काॅरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की ओर से निर्देश दिया गया है। उत्तर प्रदेश पावर काॅरपोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि विजिलेंस टीम अब बॉडी वार्न कैमरे लगाकर ही जांच करेगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि हर जांच प्रक्रिया की रिकार्डिंग सुरक्षित रहे। पूरी प्रक्रिया की निगरानी होगी।
निगरानी बिजली निगम के अभियंता करेंगे। विजिलेंस की कई बार छापेमारी में विवाद की स्थिति बन जाती है। उपभोक्ताओं की ओर से कई प्रकार के आरोप लगाए जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए नई व्यवस्था की गई है। इससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है। बिजली चोरी से संबंधित प्रकरणों की जांच के लिए यूपीपीसीएल की ओर से अलग से विजिलेंस टीम का गठन किया गया है। इसमें पुलिस की टीम के साथ अवर अभियंता स्तर के अधिकारी को नोडल बनाया गया है। जांच के दौरान टीम के अधिकारी और सदस्यों को अनिवार्य रूप से कैमरे कंधों पर ऐसे स्थान पर लगाने होंगे, जहां से कार्रवाई की संपूर्ण प्रक्रिया स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो सके। इस रिकार्डिंग को टीम के अधिकारियों को सुरक्षित रखना होगा। विभाग के बड़े अधिकारियों की ओर से पूरी निगरानी कराई जाएगी। अगर बॉडी वार्न कैमरे की रिकॉर्डिंग को डिलीट किया जाना है, तो उसके लिए संबंधित अधिकारी को अधीक्षण अभियंता की लिखित अनुमति की आवश्यकता होगी।
00000000000
यह है नई व्यवस्था
- मास रेड की विजिलेंस की कार्रवाई में उप निरीक्षक कैमरा लगाएंगे।
- विभागीय कार्रवाई में उपखंड अधिकारी या अवर अभियंता कैमरा लगाएंगे।
- अगर कैमरा सही ढंग से काम नहीं करेगा तो चेकिंग की कार्रवाई नहीं की जा सकेगी।
- बिजली चोरी मिलने पर उसकी विधिवत रिकार्डिंग कराई जाएगी।
000000000000
विजिलेंस टीम को बॉडी वॉर्न कैमरे से लैस करने का आदेश आया है। नई व्यवस्था को जल्द से जल्द धरातल पर लागू किया जाएगा।
- पीके तिवारी, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड जंगीपुर