{"_id":"5f0899b08ebc3e637b03e02d","slug":"the-election-trumpet-did-not-play-stir-in-the-village-ghazipur-news-vns535072957","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी बिगुल बजा ही हीं, गांव में सुनाई देने लगी चहलकदमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी बिगुल बजा ही हीं, गांव में सुनाई देने लगी चहलकदमी
विज्ञापन
मरदह। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल अभी नहीं बजा है, लेकिन गवंई राजनीति शुरू हो गई है। आलम यह है कि चट्टी-चौराहों और चाय-पान की दुकानों के साथ ही गांव के सिवान में इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। ताल ठोंकने वाले उम्मीदवारों ने अभी से ही अपनी गोटी सेट करना शुरू कर दिया है। पोस्टर-बैनर लगाने के साथ ही मतदाताओं के सुख दु:ख में बढ़चढ़ कर सहभागिता निभाने का कार्य किया जा रहा है।
बीते चुनाव में मरदह विकासखंड में कुल 63 ग्राम प्रधान, 93 क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ तीन जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे। आगामी दिसंबर माह में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वैसे तो चुनाव में अभी कई महीने का समय शेष है लेकिन पंचायत चुनाव में जोर आजमाइश करने वाले संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ने लगी है। लोगों से मिलने-जुलने के साथ ही पोस्टर-बैनर के जरिए अपनी फिजां बनाने का जतन शुरू कर दिया गया है। कई सोशल मीडिया के सहारे भी माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। इस बार के पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार में सोशल मीडिया काफी सहायक होगा। प्रत्याशी के अलावा उससे जुड़े सभी लोग घर बैठे ही उसका प्रचार करने में सहभागी बन रहे हैं। क्षेत्र एवं जिला पंचायत के चुनाव को लेकर कुछ प्रमुख दलों में भी सरगर्मी दिखाई देने लगी है। इन दलों से जुड़े कई दिग्गज सक्रिय हो गए हैं। ग्राम पंचायत चुनाव की अभी कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन चुनावी घमासान में उतरने वाले अपनी जमीन तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।