फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The development of the state will not happen by running a bulldozer

बुलडोजर चलाने से नहीं होगा प्रदेश का विकास

Thu, 03 Mar 2022 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
The development of the state will not happen by running a bulldozer
कासिमाबाद। प्रदेश का विकास बुलडोजर चलाने से नहीं, बंद कल-कारखानों चालू करने से होगा। यह बात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को जहूराबाद विधानसभा में चुनावी सभा में कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के छोटे से बड़े नेता केवल झूठ बोलने में माहिर हैं। किसानों की आय दूनी करने का वादा किया था। आय तो दूनी हुई नहीं उन्हें साल भर खुले आसमान तले बैठा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा के चुनाव में भाजपा ने काला धन वापस लाने और हर किसी के खाते में 15-15 लाख रुपये भेजने का वादा किया था लेकिन नोटबंदी करके जनता को सड़कों पर ला खड़ा किया। किसानों की आय दूनी करने के बजाय उनके ऊपर काला कानून थोपकर आंदोलन के लिए मजबूर किया। दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वादा था लेकिन कल-कारखानों को बंद कर बेरोजगारी बढ़ा दी। सरकारी नौकरियों में पद घटा दिए। डीजल, पेट्रोल, गैस के दाम दूना करके जनता पर महंगाई थोप दी। आज लोग महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से त्रस्त हैं। कांग्रेस जो कहती है वह करती है। छत्तीसगढ़ में 25 सौ रुपये क्विंटल की दर से धान की खरीद हो रही है। किसानों का नौ हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है। सरकार की चुटकी लेते हुए कहा कि बताइए आज गाय और सांड़ कहां है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने जो वादे किए हैं, वह सरकार बनने पर पूरे किए जाएंगे। 20 लाख लोगों को रोजगार देंगे। भाजपा योगी आदित्यनाथ को मठ तक सीमित करने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed