फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The delivery boy in collusion with the customer exchanged goods worth 61 thousand rupees

Ghazipur News: ग्राहक के साथ मिलकर डिलिवरी बॉय ने बदल दिया 61 हजार का सामान

Sat, 28 Jun 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The delivery boy in collusion with the customer exchanged goods worth 61 thousand rupees
गाजीपुर। एक कंपनी के डिलिवरी बॉय ने ग्राहक के साथ मिलकर कंपनी को 61 हजार रुपये का चूना लगा दिया। आरोप है उसने पांच पार्सलों में बदला हुआ नकली सामान डालकर कंपनी में जमा कर दिया। हालांकि अब जानकारी होने पर कंपनी ने जांच के बाद डिलिवरी बॉय के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट के वेंडर मिनी भारत के सुपरवाइजर पद पर तैनात अजीत कुमार सिंह ने शहर कोतवाली में अपने ही कंपनी के डिलिवरी बॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नगसर नेवाजूराय निवासी धनंजय पाल डिलिवरी बॉय का कार्य करता है। उसने ग्राहक के साथ मिलकर कंपनी के पांच पार्सल बदल दिए। इन पार्सलों की कीमत 61 हजार 219 रुपये है। आरोप है कि डिलिवरी बॉय ने पार्सल को ग्राहक के साथ मिलकर 16 अप्रैल को बदल दिया। बदला हुआ नकली सामान कंपनी में जमा किया गया। इसकी जानकारी हुई तो कंपनी ने जांच कराई। जांच में धनंजय पाल का पार्सल बदला पाया गया। इस पर कंपनी ने धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed