फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The death of two youths landed in the well of Choking

कुएं में उतरे दो युवकों की दम घुटने से मौत

Thu, 23 Jun 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 23 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
The death of two youths landed in the well of Choking
सूखा कुअां देखता ‌क‌िसान
शहर कोतवाली क्षेत्र के नरायनापुर गांव में गुुुरुवार की शाम कुएं में नलकूप का पंप ठीक करने उतरे दो युवकों की जहरीली गैस से की चपेट में आने से दम घुट गया। दोनों युवकों की मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद दोनों युवकों के घर रूदन-क्रंदन शुरू हो गया।नरायनापुर गांव के बाहर सिवान में रामधनी बिंद का नलकूप है। उसका पंप कुछ दिनों से खराब हो गया था। उसे ठीक करने के लिए गुरुवार को सायंकाल करीब चार बजे उसका बेटा पंजाबी बिंद (35) कुंए के पास पहुंचा और थोड़ा नीचे उतरकर पंप को ठीक करने लगा।
विज्ञापन


इस बीच दम घुटने से वह कुंए में गिर गया। इसी दौरान वहां मौजूद उसका साथी  अगस्ता गांव निवासी बबलू बिंद (40) उसे बचाने के लिए कुआं में कूद गया। बबलू  बिंद के कुएं में कूदते समय वहां मौजूद कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद जब लोग वहां पहुंच कर कुएं में देखना शुरू किए, तो दोनों पानी में उतरा रहे थे। इसके बाद घटना की  जानकारी ग्रामीण तथा परिजनों को दी गई। कुछ ही देर में पंजाबी के परिवार सहित  ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन



लोगों ने इसी बीच घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके  बाद शवों को कुंए से निकालने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद शवों को किसी तरह कुएं  से बाहर निकाला गया। कुंए से बाहर शवों के आते ही पंजाबी और उसके परिवार के लोग  चीख-पुकार करने लगे। मौके पर मौजूद लोग बिलख रहे परिवार वालों को सांत्वना दे रहे थे।  घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना के संबंध  में जानकारी लेने के बाद शवों को कब्जे में ले लिया। कोतवाली में तैनात  दारोगा आनंद सिंह ने बताया युवकों की मौत कुएं से निकली जहरीली गैस की  वजह से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed