फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The Cow Mother Holds a Special Place in Sanatan: Shankaracharya

सनातन में गो माता का है विशेष स्थान : शंकराचार्य

Fri, 08 May 2026 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
The Cow Mother Holds a Special Place in Sanatan: Shankaracharya
मरदानपुर-गुरैनी ​स्थित एक शैक्ष​णिक संस्थान में बोलते पीठाधीश्वर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - सं
मनिहारी। गाय को केवल एक पशु के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गो माता का विशेष स्थान रहा है। यह बातें गो- रक्षापीठ के पीठाधीश्वर जगत गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शुक्रवार को शादियाबाद क्षेत्र के मरदानपुर-गुरैनी स्थित एक शैक्षणिक संस्थान में कहीं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में भी बच्चों को गाय को सिर्फ जानवर के रूप में पढ़ाया जाता है। अगर उन्हें गो माता के रूप में इसकी महत्ता बताई जाती, तो देश का भविष्य अधिक जागरूक और संस्कारवान बनता। वेदों और सनातन धर्म के ग्रंथों में गाय को सामान्य पशु नहीं माना गया है।
विज्ञापन

समाज को गो संरक्षण और उसकी महत्ता के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी उनसे मिलने आए थे। सांसद ने गाय को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की बात कही थी। इस विषय पर विरोध की स्थिति चिंताजनक है। मुझे तो ऐसा लगा कि इसका विरोध मुसलमानों को करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। इसका विरोध तथाकथित हिंदू व भारत सरकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed