फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The cook's nose was injured, blood was flowing from his head, murder suspected

Ghazipur News: बावर्ची की नाक पर चोट, सिर से बह रहा था खून, हत्या की आशंका

Wed, 23 Jul 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The cook's nose was injured, blood was flowing from his head, murder suspected
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के लंका स्थित पुलिस पिकेट के पीछे देसी शराब की दुकान के सामने सोमवार को मिले युवक के शव की देर शाम शिनाख्त हो गई। 39 वर्षीय युवक की पहचान मऊ जिले के मधुवन थानाक्षेत्र के दरगाह निवासी कृष्णानंद पांडेय के रूप में हुई है। वह हंसराजपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में बावर्ची का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक युवक के पेट और नाक पर चोट के निशान थे। सिर के पीछे चोट लगने के कारण खून बह रहा था। मोबाइल भी गायब है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई किशन ने बताया कि बड़े भाई कृष्णानंद पांडेय उर्फ रिंकू एक रेस्टोरेंट पर बावर्ची का काम करते थे। दुकान से कुछ लोग बुलाकर लंका ले आए थे। यहां पर जानकारी मिली कि कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उनके पेट पर काफी गंभीर चोट लगी थी। नाक पर चोट के निशान थे और सिर के पीछे से खून का रिसाव हो रहा था।
विज्ञापन

उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। आशंका जताई कि उनकी हत्या की गई है। कृष्णानंद चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई इंद्रसेन पांडेय का पहले ही निधन हो चुका है। तीसरे नंबर पर किशन और सबसे छोटा राजन पांडेय है। शव देखकर पत्नी बृज कुमारी, पुत्र वैष्णव पांडेय और भाइयों के रोने-बिलखने से लोगों की आंखें नम हो गईं। परिजनों ने मामले की छानबीन कर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed