{"_id":"586fdaf84f1c1b945d15aaba","slug":"the-commission-will-monitor-the-gps-on-your-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएस से अपनी टीम पर नजर रखेगा आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएस से अपनी टीम पर नजर रखेगा आयोग
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव 2017 के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता का कठोरता से पालन कराने का काम उड़न दस्ता करेगा। आयोग के निर्देश पर गठित उड़न दस्ते की टीम को जिला निर्वाचान अधिकारी/जिलाधिकारी की ओर से शुक्रवार को सक्रिय कर दिया गया। जनपद की सीमा और बैरियर पर वाहनों की चेकिंग करने के लिए गठित स्टेटिक सर्विलास टीम अभी से सक्रिय हो गई है। उड़न दस्ता टीम को उपलब्ध कराए गए सभी वाहनों पर जीपीएस चिप लगाए गए हैं। आयोग जीपीएस सिस्टम के द्वारा उड़न दस्ते के क्रिया कलापों पर अपनी पैनी नजर रखेगा।
विधान सभा चुनाव को कदाचार मुक्त बनाने के लिए आयोग ने अपनी रणनीतियों के अनुसार अंकुश लगाने का कार्य आदर्श आचार संहिता लागू होने के दो दिन बाद से ही शुरू कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से गठित उड़न दस्ते में जिला स्तरीय 21 अधिकारी और कर्मचारी लगाए गए हैं। जनपद के सभी सातों विधान सभा में इनकी ड्यूटी लगाई गई है। उड़न दस्ते की एक टीम में तीन सदस्यों को शामिल किया गया है।
उड़न दस्ते की यह टीम आदर्श आचार संहिता की शिकायतों पर धरपकड़ करने के साथ रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपेगी। नगदी, शराब एवं अन्य वस्तु के वितरण संबंधी शिकायतों पर उड़न दस्ते की टीम स्थान पर पहुंचने काम करेगी। यहीं साक्ष्य को एकत्रकर सभी वस्तुओं को जब्त कर रिपोर्ट क्षेत्र के संबंधित आरओ, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक को देने का काम करेगी। उड़न दस्ता टीम पर अपनी पैनी नजर बनाए रखने के लिए इनके वाहनों में जीपीएस लगाए गए हैं। इनके सभी क्रिया-कलापों पर आयोग की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन
इसी तरह जनपद के बार्डर और प्रमुख जगहों पर चेकिंग के लिए लगे बैरियरों पर गठित स्टेटिक सर्विलांस टीम के सदस्यों की तैनाती कर दी गई है। इनके द्वारा वाहनों की जांच के साथ वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। गठित टीम में संबंधित थानों के साथ कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। इस संबंध में उप निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि गठित उड़न दस्ते की टीम सक्रिय कर दी गई है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले की धरपकड़ करने का काम करेगी।