फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The CM sounded the election bugle at a rally held 300 meters from the Ansari brothers' residence, setting sights on all seven assembly seats for 2027.

Ghazipur News: अंसारी बंधुओं के आवास से 300 मीटर दूर सभा कर सीएम ने भरी चुनावी हुंकार, 2027 में सातों विधानसभा सीटों पर नजर

Fri, 31 Jul 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The CM sounded the election bugle at a rally held 300 meters from the Ansari brothers' residence, setting sights on all seven assembly seats for 2027.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गदा देते पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश राजभर व एमएलसी विशाल सिंह चंच
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद में अंसारी बंधु के आवास से महज 300 मीटर की दूरी पर यूसुफपुर मंडी समिति के मैदान में सभा करके 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भर दी है। भाजपा विधायक दिवंगत कृष्णा नंद राय सहित सात भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद से ही हर चुनाव में मुहम्मदाबाद विधानसभा भाजपा की प्रतिष्ठा से जुड़ जाता है।
विज्ञापन

मंडी समिति के मैदान में भाजपा की यह पहली सभा थी। मुख्यमंत्री ने अंसारी बंधुओं के गढ़ से 2027 के चुनाव की हुंकार भर कर यह संदेश दिया कि 2022 के चुनाव में जनपद की सातों सीटों पर चुनाव हारने के बाद इस बार चुनाव में गाजीपुर की सभी सीटों पर जीत के लिए भाजपा गंभीर है। मुहम्मदाबाद विधानसभा सीट पर 1984 से पांच बार अफजाल अंसारी, दो बार उनके बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी और 2022 में अंसारी परिवार की नई पीढ़ी सिबगतुल्लाह अंसारी के पुत्र सुहैब अंसारी विधायक हैं। वर्ष 2012 में कौमी एकता दल से मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी 66,922 मत पाकर विजयी हुए थे, जबकि दूसरे स्थान पर सपा के राजेश राय को 59,589 मत मिले थे। 2017 के चुनाव में दिवंगत कृष्णा नंद राय की धर्म पत्नी अलका राय 1,22,156 मत पाकर विधायक बनीं, जबकि दूसरे स्थान पर बसपा से चुनाव लड़े सिबगतुल्लाह अंसारी को 89,429 मत मिले। 2022 के चुनाव में फिर मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी अलका राय और सपा प्रत्याशी सुहैब अंसारी से हुई, इसमें सुहैब ने 1,11,443 मत पाकर जीत दर्ज की। और अलका राय को 92684 मत मिले और भाजपा को जनपद की सभी सात सीटों पर पराजय मिली। उस चुनाव में सपा और सुभासपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर इस बार एनडीए के सदस्य हैं और भाजपा के साथ है, जिससे भाजपा सभी सीटों पर चुनाव जीतने के लिए रणनीति बना रही है। संवाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गदा देते पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश राजभर व एमएलसी विशाल सिंह चंच

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गदा देते पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश राजभर व एमएलसी विशाल सिंह चंच

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed