Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The challenge is to submit 51% of the census forms in five days.

Ghazipur News: पांच दिन में 51 फीसदी गणना प्रपत्र जमा कराना चुनौती

Sun, 30 Nov 2025 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The challenge is to submit 51% of the census forms in five days.
गाजीपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान जिले में युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों के 29.51 लाख मतदाताओं को इसमें शामिल किया गया है। चार नवंबर से गणना प्रपत्र का वितरण शुरू कर दिया गया है लेकिन 25 दिन बीतने के बाद 49.04% गणना प्रपत्रों को डिजिटाइजेशन किया जा सका है, जबकि चार दिसंबर तक यह काम होना है। ऐसे में पांच दिनों में 51% मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज्ड किया जाना किसी चुनौती से कम नहीं है। निर्धारित अवधि में गणना प्रपत्रों को मतदाताओं से वापस लेना बीएलओ के लिए चुनौती बना हुआ है। गईं हैं। एडीएम वित्त व राजस्व दिनेश कुमार ने बताया कि पहले की अपेक्षा अब वोटरों की रुचि एसआईआर में बढ़ी है और लोग स्वयं बीएलओ के यहां फार्म जमा करने जा रहे है। इसके अलावा कमजोर बीएलओ की मदद के लिए दक्ष बीएओ को लगाया गया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर एसआईआर यानी विशेष प्रगाढ़ अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सात विधानसभाओं के 2959 बूथों पर इतने ही बीएलओ और 304 सुपरवाइजर को लगाया गया है। चार नवंबर से चार दिसंबर के बीच मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर उनको भरवाते हुए वापस लिया जाना है। बीएलओ मतदाताओं से अधिकतम तीन बार संपर्क कर उनको गणना प्रपत्र देते हुए वापस जमा करा रहे हैं। लगभग सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है, लेकिन गणना प्रपत्र भरकर वापस जमा कराना बीएलओ के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed