{"_id":"61f57b0766ef25751d42ef71","slug":"the-car-was-damaged-after-hitting-the-gate-the-train-stood-for-twenty-minutes-ghazipur-news-vns6359792185","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाटक से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार, 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाटक से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार, 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन
दुल्लहपुर के अमारी रेलवे फाटक पर क्षतिग्रस्त कार। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
क्षेत्र के अमारी रेलवे क्रासिंग पार करते समय शुक्रवार की रात एक कार फाटक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई और रेलवे ट्रैक के बीच खड़ी हो गई। गेटमैन की सूचना पर चौरी-चौरा एक्सप्रेस को स्टेशन मास्टर ने रोक दिया। वहीं कुछ देर बाद पहुंचे रेलवे कर्मियों ने कार को धक्का देकर ट्रैक से बाहर किया। इस दौरान ट्रेन बीस मिनट तक रुकी रही। कार को हटाने के बाद ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात करीब 3.18 बजे 15004 गोरखपुर - कानपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन का सिगनल होने पर गेटमैन अमारी रेलवे फाटक बंद करने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार एक कार रेलवे ट्रैक पार करने के चक्कर में फाटक से जा टकराई और ट्रैक के बीचो-बीच बंद हो गई। गेटमैन ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। उन्होंने ट्रेन को स्टेशन पर ही रोक दिया। इधर कुछ देर बाद पहुंची रेलवे कर्मचारियों ने धक्का देकर किसी तरह कार को ट्रैक से बाहर किया। तब जाकर 20 मिनट बाद 3.37 बजे ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। वहीं कार में सवार तीन लोग एयरबेग खुलने के वजह से बाल-बाल बच गए, जबकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दूसरे दिन पहुंचे रेलवे पुलिस के अधिकारी वाहन को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।