फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dr Anupam became the president of PMS association

Ghazipur News: पीएमएस संघ के अध्यक्ष बने डाॅक्टर अनुपम

Wed, 28 Oct 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Dr Anupam became the president of PMS association
प्रांतीय चिकित्सा सेवा (पीएमएस) संघ के चुनाव में निर्वाचित पदा​धिकारियों के साथ सीएमआ डॉ. एसके - फोटो : Archive
गाजीपुर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा (पीएमएस) संघ के विभिन्न पदों के लिए मंगलवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में मतदान प्रक्रिया शुरू हुआ। चुनाव के तहत प्रांतीय अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी समेत विभिन्न पदों के लिए चिकित्सक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. राम कुमार की निगरानी में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। चुनाव में कुल 104 चिकित्सक मतदाता थे। मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चली। अध्यक्ष पद के चुनाव में डॉ. अनुपम कुमार सिंह निर्वाविचत हुए। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी डॉ. संजीव कुमार सिंह को 42 मतों से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

डॉ.अनुपम कुमार सिंह को 63 मत मिले, जबकि डॉ. संजीव कुमार सिंह को 21 वोट मिले। सचिव पद पर डॉ. अमर कुमार ने डॉ. धनंजय आनंद को 42 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अवधेश राव एवं डॉ. केडी उपाध्याय निर्वाचित हुए। जबकि सदस्य केंद्रीय कार्यकारी के पद पर डॉ. प्रभात अग्रहरि निर्वाचित हुए। वित्त सचिव के पद पर डॉ. अभय सिंह एवं संपादक के पद पर डॉ. राम जी निर्वाचित हुए। चुनाव में जिले के कुल 104 सरकारी चिकित्सकों को मतदान करना था, लेकिन 84 चिकित्सकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव सकुशल संपन्न करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील पांडेय ने चुनाव अधिकारी डॉ. रामकुमार, डॉ. विपिन एवं निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed