{"_id":"6ae0fdd5ca62c9b6a1048ad7","slug":"congress-marches-demanding-security-of-votes-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-162872-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: वोट की सुरक्षा की मांग कांग्रेस ने किया मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: वोट की सुरक्षा की मांग कांग्रेस ने किया मार्च
विज्ञापन
शहर के सरजू पांडेय पार्क के पास से गुजरते जुलूस मार्च में शामिल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता।
- फोटो : Social Media
गाजीपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय मुहिम वोट बचाओ-देश बचाओ के तहत मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एआईसीसी पर्यवेक्षक और राजस्थान के पूर्व मंत्री सीताराम लाम्बा तथा पीसीसी पर्यवेक्षक एवं पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में सकलेनाबाद स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मताधिकार की सुरक्षा को लोकतंत्र के लिए जरूरी बताया। सीताराम लाम्बा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग उठाई जाएगी।
पूर्व एमएलसी ओमप्रकाश त्रिपाठी ने भाजपा सरकार पर चुनावी व्यवस्था को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट की सुरक्षा सर्वोपरि है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर देशव्यापी आंदोलन जारी रखेगी। जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने गाजीपुर से बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं के दिल्ली रैली में शामिल होने का भरोसा दिलाया। पैदल मार्च में पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे व पशुपतिनाथ राय, मार्कंडेय सिंह, रविकांत राय, अजय श्रीवास्तव, हामिद अली आदि मौजूद रहे।