फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The candidates will enroll themselves in the pre-determined room only.

प्रत्याशी अपना-अपना नामाकंन पूर्व के निर्धारित कक्ष में ही करेंगे

Sun, 13 Feb 2022 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
The candidates will enroll themselves in the pre-determined room only.
गाजीपुर। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने नामांकन के लिए कचहरी में प्रवेश के रास्तों में बदलाव किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जखनिया (अजा) के प्रत्याशियों का नामांकन न्यायालय उप संचालक चकबंदी गाजीपुर औरजहूराबाद के प्रत्याशियों का नामांकन न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के कार्यालय में होगा। मुहम्मदाबाद के प्रत्याशियों का नामांकन न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा जमानिया के प्रत्याशियों का नामांकन मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय कक्ष में होगा। इन क्षेत्रों के नामांकन करने वालों का प्रवेश अब कलेक्ट्रेट के गेट नंबर दो के बजाय कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार ( गेट नंबर एक) से होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके गाजीपुर सदर के प्रत्याशियों का नामांकन न्यायालय उपजिलाधिकारी सदर एवं जंगीपुर के प्रत्याशियों का नामांकन अपर उपजिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में होगा। इसके लिए प्रवेश सरजू पांडेय पार्क के सामने गेट नंबर छह से दिया जाएगा। सैदपुर (अजा) के प्रत्याशियों का नामांकन न्यायालय जिलाधिकारी के कक्ष में होगा। इसके लिए प्रवेश पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने कलेक्ट्रेट परिसर के गेट नंबर-एक से ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed