फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The bourgeois government is anti-farmer friendly

किसान विरोधी पूंजीपतियों की हितैषी है मोदी सरकार

Thu, 13 Aug 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 13 Aug 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
The bourgeois government is anti-farmer friendly
प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं उसकी जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी की तरफ से साइकल यात्रा निकाली गई। बुधवार को इसका समारोह पूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर हुई सभा
विज्ञापन


में प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते इसे दुनिया की सबसे अनूठी एवं संवेदनशील सरकार बताया। केन्द्र सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए उसे गरीब एवं किसान विरोधी
विज्ञापन


तथा पूंजीपतियों का हितैषी बताया। सरजू पांडेय पार्क में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि आज तक केेन्द्र सरकार ने किसानों की मदद के लिए एक भी पैसा नहीं दिया। बल्कि प्रदेश की सरकार 55 हजार करोड़ रुपये किसानों को आपदा
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत के नाम पर बांट चुकी है। पंचायतीराज मंत्री कैलाश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की नजर समाज के अंतिम व्यक्ति पर है। समाज का कोई तबका ऐसा नहीं है जिसके हित में प्रदेश सरकार ने फैसला न लिया हो।

धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में प्रदेश के साथ-साथ जिले का चहुंमुखी विकास हुआ है। पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने लगातार बढ़ रही महंगाई पर चिंता जताते हुए केन्द्र सरकार को खूब कोसा।

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में विकास की अविरल धारा बह रही है। सभा में जखनिया के विधायक सुब्बा राम, सैदपुर के विधायक सुभाष पासी, राजेश राय, रामवृक्ष यादव, गुलाम कादिर राईनी,

एसपी पांडेय, अरुण कुमार श्रीवास्तव, हरेन्द्र विश्वकर्मा, हैदर अली टाइगर, बाढ़ू कुशवाहा, सच्चेलाल यादव, पूर्व प्रमुख विरेन्द्र यादव, अर्जुन राय, डा. सानंद सिंह, असलम हुसैन, संजय सिंह, दिनेश सरकार, मोती पासी राजेश यादव, तहसीन


अहमद, दिनेश यादव, राजू कुशवाहा, डा. सीमा यादव, आबदा खानम, संगीता यादव, सोनू सिंह, डा. समीर सिंह, जवाहर, देवनाथ कुशवाहा, बजरंगी यादव, सुहैल खां तथा लियाकत अली आदि उपस्थित थे। सभा का संचालन जिला महासचिव सदानंद यादव ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed