फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The body of the manager was found hanging in the school office.

Ghazipur News: स्कूल के ऑफिस में फंदे से लटका मिला प्रबंधक का शव

Sun, 05 Apr 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The body of the manager was found hanging in the school office.
फरिदहां गांव में अवधेश उर्फ अशोक चौहान की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। स्रोत- पाठक
औड़िहार (गाजीपुर)। खानपुर थाना क्षेत्र के फरिदहां गांव स्थित मंगरु राम विजय इंटर कॉलेज के परिसर में रविवार की शाम प्रबंधक अवधेश ऊर्फ अशोक चौहान (50) का शव पंखे से फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को संरक्षण में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि फरिदहां गांव निवासी व मंगरु राम विजय इंटर कॉलेज के प्रबंधक अवधेश ऊर्फ अशोक चौहान (50) का शव इंटर कॉलेज के अपने कक्ष में पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन शुरू कर दी। एसओ ने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई है। शव को फंदे से उतरवाकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

मृतक के बड़े पुत्र विजय चौहान(26) ने बताया कि उनकी मां व मृतक की पत्नी मीना चौहान ने छोटे बेटे विनय चौहान को पिता को बुलाने के लिए स्कूल भेजा था। बाहर से स्कूल का गेट बंद मिला तो दीवार फांद कर अंदर गया। अंदर ऑफिस का भी दरवाजा बंद मिला तो खिड़की से झांक कर देखा कि पिता अवधेश ऊर्फ अशोक चौहान का शरीर पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा। उसने घर आ कर सारी बात बताई। इसके बात परिजन स्कूल गए और शव उतार कर घर लाए और पुलिस घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed