फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The body of a young woman was found in a paddy field, wearing a red T-shirt and green lowers.

Ghazipur News: धान के खेत में मिला युवती का शव, लाल टीशर्ट और हरे रंग का पहनी थी लोअर

Fri, 17 Oct 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
The body of a young woman was found in a paddy field, wearing a red T-shirt and green lowers.
लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेंद गांव के सिवान में धान के खेत में शुक्रवार को एक युवती (23) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका का शव मुंह के बल खेत में पड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चेहरा खराब हो चुका था। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मॉर्च्यूरी हाउस भेज दिया। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव कहीं से लाकर फेंकने जैसा प्रतीत हो रहा है।फिलहाल छानबीन चल रही है। थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि महेंद गांव के पूर्व तरफ सिवान में सड़क के किनारे धान के खेत में एक युवती के शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने दी। शिनाख्त की काफी कोशिश की गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि शव दो-तीन दिन पहले का है। मृतका लाल टी-शर्ट, लाल दुपट्टा व हरे रंग का लोअर पहने थी। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण करने किया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव को किसी अन्य स्थान से लाकर यहां फेंका गया हो सकता है। हालांकि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed