फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The body of a missing shopkeeper was found in the straw on the ninth day.

Ghazipur News: लापता दुकानदार का नौवें दिन भूसे में मिला शव

Mon, 12 Jan 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The body of a missing shopkeeper was found in the straw on the ninth day.
दिलदारनगर में मिले कपड़ा व्यवसायी का शव की खबर में----मृतक मोहम्मद सेराज खां की फाइल फोटो। स्रो
दिलदारनगर। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी पूर्व सभासद के बेटा और कपड़ा दुकानदार सेराज खां (35) का शव रविवार को देहवल हुसैनाबाद नई बस्ती स्थित कांशीराम आवास के ऊपरी तल पर भूसे में मिला। वह तीन जनवरी से लापता था। छह जनवरी को पुलिस ने तालाब से चाबी लगी उसकी बाइक बरामद की थी। पुलिस एकतरफा प्रेम को हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि तीन जनवरी सेराज लापता हो गया था। उसके पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। छह जनवरी को सेराज की बाइक देवल रोड पर पेट्रोल पंप के आगे बगीचे पर स्थित पोखरे में बरामद हुई थी। कॉल डिटेल, सीडीआर और सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच की जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुकानदार की हत्या की आशंका में पुलिस टीम गहनता से जांच कर रही थी। संदिग्धों से पूछताछ में पता चला कि सेराज का शव देहवल हुसैनाबाद नई बस्ती स्थित कांशीराम आवास के ऊपरी तल पर भूसे में हत्यारों ने छिपाया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

------------
कपड़ा दुकानदार सेराज खां का शव देहवल हुसैनाबाद नई बस्ती स्थित कांशीराम आवास पर रखे भूसे में मिला है। पुलिस छानबीन कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ में एकतरफा प्रेम की बात सामने आ रहा है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। - योगेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पिता मेराज खां, मां शबनम व पत्नी हुई बदहवास
दिलदारनगर। लापता कपड़ा दुकानदार सेराज खां का शव मिलने की जैसे ही जानकारी हुई, पिता मेराज खां, मां शबनम और पत्नी खुशी दौड़ते बिलखते थाने पर पहुंच गई। पति का शव देखकर पत्नी खुशी रोने- बिलखने लगी। वहीं पिता मेराज खां पुत्र का शव देखकर बार- बार अचेत हो जा रहे थे। मां शबनम खातून का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मेराज खां ने बताया कि पुत्र सेराज खां दो पुत्रों में सबसे बड़ा था। पिता बिलखते हुए बार- बार कह रहे थे कि पुत्र ने किसी का क्या बिगाड़ा था, जिससे उसकी हत्याकर कर दी।
---------

दिलदारनगर में मिले कपड़ा व्यवसायी का शव की खबर में----मृतक मोहम्मद सेराज खां की फाइल फोटो। स्रो

दिलदारनगर में मिले कपड़ा व्यवसायी का शव की खबर में----मृतक मोहम्मद सेराज खां की फाइल फोटो। स्रो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed