फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The body of a married woman was found hanging from a sari noose near a skylight.

Ghazipur News: रोशनदान के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Wed, 26 Nov 2025 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
The body of a married woman was found hanging from a sari noose near a skylight.
नंदगंज। थाना क्षेत्र के सहेड़ी गांव में बुधवार की सुबह कमरे के रोशनदान के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता एक विवाहिता का शव मिला। मृतका के पिता ने दामाद पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर कोतवाली के सकरा बिंदपुरवा गांव निवासी गुड्डू बिंद ने तहरीर देकर जानकारी दी कि उसकी बेटी पलक बिंद (20) की शादी बीते जून माह में सहेड़ी गांव रवि बिंद से की थी। आरोप लगाया कि दामाद रवि बिंद अक्सर ही बेटी को प्रताड़ित करता था। इससे आजिज आकर बेटी ने जान दे दी है। इधर, पूछताछ में मृतका के पड़ोसियों ने बताया कि मंगलवार की रात खाना खाने के बाद विवाहिता पलक बिंद कमरे में सोने चली गई थी। सुबह जब पूजा कमरे से नहीं निकली तो आसपास की महिलाएं दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाने लगीं, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं सुनाई दी। शक होने पर जब खिड़की से देखा तो विवाहिता रोशनदान के सहारे साड़ी के फंदे से लटक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर फंदे से विवाहिता के शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का पति रवि बिंद रात एक शादी में जमानिया डीजे लेकर गया था। पड़ोसियों ने बताया कि परिवार में किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं था। थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाहिता के पिता गुड्डू बिंद की दहेज के लिए हत्या की तहरीर पर रवि बिंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed