फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The body gets hot as soon as you step out in the sun, eyes get irritated

Ghazipur News: धूप में बाहर निकलते ही तप रहा शरीर, आंखों में हो रही जलन

Sun, 27 Apr 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The body gets hot as soon as you step out in the sun, eyes get irritated
गाजीपुर। जनपद का अधिकतम तापमान शनिवार को 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके कारण हाईवे से लेकर सड़कों तक दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। भीषण गर्मी के कारण धरती तपती रही। वहीं दोपहर दो बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। बावजूद इसके बाहर निकलने पर लोगों के शरीर तप रहे थे और आंखों में जलन महसूस हो रही थी।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से ही तीखी धूप का सामना लोगों को करना पड़ा। जैसे-जैसे घड़ी की सुई आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे अधिकतम तापमान बढ़ता चला गया। दोपहर 12 से दो बजे के बीच धूप का तेवर काफी तीखा रहा। इसके हाईवे से लेकर सड़कों पर काफी कम आवागमन देखने को मिला। हाईवे से लेकर सड़कों तक पर सन्नाटा पसरा रहा। करहिया के पास बारा-ताड़ीघाट राष्ट्रीय राजमार्ग 124-सी पर सन्नाटा देखने को मिला। जबकि अन्य दिनों में एनएच 124-सी पर वाहनों का आवागमन हमेशा बना रहता है, क्योंकि यह एनएच बिहार की सीमा को जोड़ता है।
विज्ञापन

लेकिन, इस प्रमुख हाईवे पर सियापा छाया रहा। छोटे बच्चों को स्कूल से घर आते समय धूप से बचने के लिए छतरी का सहारा लेकर आते देखा गया। इसी तरह अन्य लोगों को भी धूप से बचाव के लिए गमछा, तौलिया आदि का सहारा लेते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि जनपद का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed