{"_id":"98513e4b96ee8cfb958f895edab21f3c","slug":"the-black-stripe-on-the-sleeves-tied-dharnas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांह पर काली पट्टी बांधकर किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांह पर काली पट्टी बांधकर किया धरना-प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 06 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा अध्यक्ष की ओर से कांग्रेस सांसदों के निलंबन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं की त्योरी चढ़ी हुई है। गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में शहर के आमघाट स्थित गांधी पार्क में बांह पर काली पट्टी बांधकर धरना-प्रदर्शन किया।
धरना सभा में शहर कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के 25 सांसदों को निलंबित कर लोकतंत्र की हत्या कर विपक्ष का गला घोंटने का प्रयास किया है। उन्होंने सांसदों को निलंबित करने के
कार्य को गैरकानूनी एवं निंदनीय बताया। डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती है। प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार एवं घोटालों पर अपनी चुुप्पी नहीं तोड़ रहे हैं। जब पार्टी इन लोगों का इस्तीफा मांग रही है तो
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष दबाव में आकर सांसदों को लोकसभा से बाहर कर देती हैं। उन्होंने उनकी इस कार्रवाई की आलोचना की। धरना में पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री, वेरोनिका नाथ, अजय सिंह, रामनगीना पांडेय, ऊषा चतुर्वेदी, आशुतोष
गुप्ता, मिलिन्द्र सिंह, मंसूर आलम राईनी, शबीउल हसन, कुसुम तिवारी, अभय गुप्ता, सुभाष कुशवाहा, राफेज्या, पीपी चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद, हामिद सिद्दीकी तथा फैसल कमाल आदि मौजूद थे। संचालन मुहम्मद राशिद ने किया।