फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The bigots made a fatal attack on the farmer

Ghazipur News: मनबढ़ों ने किसान पर किया जानलेवा हमला

Sat, 03 Dec 2022 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
The bigots made a fatal attack on the farmer
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के जोगामुसाहिब गांव में शनिवार को एक किसान पर बिंद बस्ती के मनबढ़ों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। घायलावस्था में किसान को जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वे पुलिस को मिर्च के पौधों के नुकसान को दिखाकर वापस लौट रहे थे। घायल के भाई ने तीन नामजद एवं छह अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस दबिश देने में जुटी है।
विज्ञापन

जोगामुसाहिब गांव निवासी किसान नीरज राय (22) ने खेत में मिर्च लगाया है। आरोप है कि पौधों को बिंद बस्ती के लोगों ने नुकसान पहुंचाया । सुबह जब नीरज खेत पर पहुंचे तो पौधों का नुकसान देखकर शिकायत करने के लिए थाने चले गए। पुलिस से वह अपनी शिकायत दर्ज कराकर वापस आ रहे थे। इधर बिंद बस्ती के मनबढ़ पहले घात लगाए बैठे थे। उनके आते ही कुल्हाड़ी और लाठी-डंडा से हमला कर दिया।
विज्ञापन

मनबढ़ों के हौसले इतने बुलंद थे कि कुछ ही दूरी पर पुलिस भी मौजूद थी, बावजूद घटना को अंजाम देकर वे भाग निकले। इधर गंभीर रूप से घायल नीरज राय सड़क पर गिर पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को सूचना देने के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल के भाई गोविंद राय ने बस्ती के तीन लोगों के खिलाफ नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। फिलहाल पुलिस आरोपियों को दबोचने के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि नीरज राय का खेत बिंद बस्ती के पास है। खेत में लगे पौधों को नुकसान पहुंचाया गया था। जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। किसान की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। तहरीर मिली है। आरोपियों को दबोचने के लिए दबिश जारी है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed