फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The biggest leader of BJP is the booth president: Geeta Shakya

भाजपा का सबसे बड़ा नेता बूथ अध्यक्ष होता है : गीता शाक्य

Mon, 11 Nov 2024 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
The biggest leader of BJP is the booth president: Geeta Shakya
गाजीपुर। संगठन जिला चुनाव अधिकारी और राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि जनपद के सभी विधानसभा सीटों पर हम चुनाव जीत सके, हमें ऐसे संगठन का निर्माण करना है। पार्टी का सबसे बड़ा नेता बूथ अध्यक्ष होता है, जो सदैव संगठन के लिए काम करता है। ये बातें उन्होंने रविवार को जिला कार्यालय छावनी लाइन पर हुई भारतीय जनता पार्टी संगठन की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए कोई भी चुनाव हमेशा चुनौती होता है। चाहे वह किसी भी परिस्थिति में लड़ा जाए। विपक्ष अब नैतिक युद्ध नहीं लड़ रहा है। वह भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता से बौखला कर जनता में भ्रम फैला कर सत्ता पाना चाहता है। पार्टी कार्यकर्ताओं को सभी चुनाव मजबूती से लड़ना होगा। विपक्ष के पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए वह राजनीतिक षड्यंत्र रच रहा है। भाजपा अपने लिए नहीं देश के लिए और सर्व समाज के हित के लिए राजनीति करती है। लोकतंत्र का सही स्वरूप भाजपा में निहित है, जहां लोकतंत्र की मर्यादा का पालन करते हुए समान रूप से सबको अधिकार प्राप्त है। इसका संवैधानिक ढांचा मजबूत है। हमें गर्व है कि हम लोग विश्व के सबसे शक्तिशाली और साहसी नेतृत्वकर्ता के नेतृत्व में काम रहे हैं। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठन चुनाव देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। मजबूत संगठन मजबूत सरकार का निर्माण करने में क्षमतावान होता है।
विज्ञापन

जिले के सभी 2959 बूथों का चुनाव 16 से 25 नवंबर तक संपन्न हो, यह शक्ति केंद्र पर्व सहयोगियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सह चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश राय व मयंक जायसवाल ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पारसनाथ राय, नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल, जितेंद्रनाथ पांडेय, राजेश राजभर, बृजनंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed