फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The BDO arrived at the office at 10:45 a.m., and the Agriculture Department was locked.

Ghazipur News: पौने 11 बजे कार्यालय पहुंचे बीडीओ, कृषि विभाग में लटका था ताला

Mon, 25 May 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The BDO arrived at the office at 10:45 a.m., and the Agriculture Department was locked.
सुबह 10:30 बजे खाली पड़ी भदौरा विकास खंड अधिकारी की कुर्सी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
सेवराई। क्षेत्र के भदौरा ब्लॉक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लेट लतीफ आने से फरियादियों को घंटाें इंतजार करना पड़ रहा है। यह स्थिति पिछले कई दिनों से बनी हुई है। शासन का निर्देश है कि सभी अधिकारी व कर्मचारी सुबह 10 बजे तक अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित रहे। लेकिन, सोमवार को सुबह पौने 11 बजे तक कई अधिकारी व कर्मचारी नदारद रहे।
विज्ञापन

सायर निवासी राजेश सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह यादव व ताजपुर कुर्रा के मृत्युंजय तथा जितेंद्र राजभर ने बताया कि वह कृषि विभाग एवं ब्लाॅक के अन्य काम के लिए सुबह 10:00 बजे आए हुए थे, लेकिन 10:40 तक कोई भी अधिकारी व कर्मचारी वहां नहीं आया था। इसके कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। कृषि विभाग के कमरे में ताला लटका हुआ था। वहीं एडीओ पंचायत कार्यालय में कुर्सियां खाली रहीं, जहां न तो कोई कर्मी मौजूद थे और ना ही एडीओ पंचायत सुरेश प्रसाद नजर आए। खंड विकास अधिकारी भदौरा केके सिंह भी निर्धारित समय 10:00 बजे के बजाए 10:45 पर कार्यालय पहुंचे। एडीओ आइएसबी जगदीश केशरी अपने कार्यालय में 10:40 तक नही आए हुए थे। एपीओ विनय दुबे और समाज कल्याण अधिकारी के संयुक्त कार्यालय में ताला लटका मिला। ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारी का कार्य देखने वाले संबंधित कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वहीं प्रभारी डीपीआरओ रमेशचंद्र उपाध्याय ने बताया कि अधिकारियों व कर्मचारियों की डयूटी फार्मर रजिस्ट्री में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed