{"_id":"6127cc048ebc3e79f9536025","slug":"the-barber-hit-the-teenager-s-chest-with-scissors-died-ghazipur-news-vns6080979113","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुरः नाई ने बाल कटवाने आए किशोर की कैंची से वार कर ली जान, दूसरा गंभीर, पहले बाल कटिंग कराने की बात को लेकर था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुरः नाई ने बाल कटवाने आए किशोर की कैंची से वार कर ली जान, दूसरा गंभीर, पहले बाल कटिंग कराने की बात को लेकर था विवाद
Fri, 27 Aug 2021 11:35 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:35 AM IST
सार
वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घायल किशोर का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
एसपी डॉ. ओम प्रकाश सिंह घटना स्थल पर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के गाजीपुर जिले के पखनपुरा गांव की चट्टी पर बृहस्पतिवार की शाम एक सैलून में पहले बाल कटिंग कराने की बात को लेकर नाई ने कैंची से सीने में वारकर एक किशोर की हत्या कर दी। जबकि पेट में कैंची से वारकर दूसरे किशोर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना दोपहर बाद करीब चार बजे की है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घायल किशोर का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। देर शाम मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी नाई को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पखनपुर गांव निवासी वारिश (15) और शैफ (14) बाल कटिंग कराने के लिए गांव के चट्टी पर स्थित एक सैलून में पहुंचे। वहां भीड़ होने पर दोनों कुछ देर शांत रहे। इसके बाद नाई आमिर से पहले बाल कटिंग करने की जिद करने लगे। इससे नाराज नाई आमिर ने कैंची उठाकर बारिश के सीने पर ताबड़तोड़ प्रहार करने के बाद शैफ के पेट में भी वार कर दिया।
विज्ञापन
इससे दुकान पर अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर, घटना की जानकारी होते ही दोनों किशोर के परिजन दुकान पर पहुंचे और खून से लथपथ दोनों घायलों को उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने वारिश को मृत घोषित कर दिया। वहीं शैफ की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इधर वारिश की मौत की जानकारी होते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने देर शाम मृतक वारिश के पिता अफजल की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर फरार नाई आमिर को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, एसपी डॉ. ओम प्रकाश सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता अफजल की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर हत्यारोपी नाई आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं, एसपी डॉ. ओम प्रकाश सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता अफजल की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर हत्यारोपी नाई आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया है।