{"_id":"6acd283dd38f4631a60ab07a","slug":"the-authority-has-put-up-a-banner-on-hamid-setu-to-prevent-heavy-vehicles-from-entering-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-162002-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हमीद सेतु पर भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए प्राधिकरण ने लगाया बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हमीद सेतु पर भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए प्राधिकरण ने लगाया बैनर
विज्ञापन
वीर अब्दुल हमीद सेतु के पास एनएचएआई द्वारा लगाया गया बैनर। संवाद
- फोटो : मुआवजे की मांग को लेकर तहसील पहुंचे किसान
सुहवल। गंगा नदी पर बने वीर अब्दुल हमीद सेतु की सुरक्षा को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सतर्क हो गया है। एनएचआई के परियोजना निदेशक अजय सिंह ने बताया कि पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के लिए प्राधिकरण की ओर से बैनर लगाया गया है।
इसके साथ ही सेतु की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पहले से ही कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसका उद्देश्य सेतु की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।
गौरतलब है कि सेतु की सुरक्षा के दृष्टिगत एनएचएआई पहले भी अलग-अलग स्थानों पर साइन बोर्ड लगवा चुका है। इसके अलावा निगरानी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 360 डिग्री नाइट विजन कैमरे तथा सेतु के दोनों किनारों पर दो-दो अतिरिक्त नाइट विजन कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इन कैमरों से सेतु पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलती है। संवाद