फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The auspicious time of Makar Sankranti will last till 1:39 pm today.

मकर संक्रांति का पुण्य काल आज दोपहर 1:39 बजे तक रहेगा

Wed, 14 Jan 2026 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
The auspicious time of Makar Sankranti will last till 1:39 pm today.
गाजीपुर। मकर संक्रांति का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस मौके पर स्नान-दान का विशेष महत्व माना जाता है। वहीं, सूर्य के उत्तरायण होने के साथ सकारात्मकता ऊर्जा का संचार होता है और शुभ कार्य होने लगते हैं।
विज्ञापन

शेरपुर गांव निवासी पं. मुनींद्र नाथ उपाध्याय ने बताया कि प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस वर्ष सूर्य का धनु से मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी की रात 9:39 बजे होगा।
विज्ञापन

इसी के साथ मकर संक्रांति का पुण्यकाल शुरू हो जाएगा, जो 15 जनवरी को दोपहर 1:39 बजे तक रहेगा। इसी कारण मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूर्य ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। मकर संक्रांति के बाद दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं, जिससे प्रकृति में नवचेतना और जीवन शक्ति का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पं. मुनींद्र नाथ उपाध्याय ने बताया कि सूर्य की स्थिति के अनुसार वर्ष को दो भागों उत्तरायण और दक्षिणायन में विभाजित किया गया है। जब सूर्य दक्षिण से उत्तर की ओर गति करता है तो उसे उत्तरायण कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार दक्षिणायन को देवताओं की रात्रि यानी नकारात्मकता का प्रतीक और उत्तरायण को देवताओं का दिन यानी सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed