फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The attackers shot the young man with the intention of killing him

जान से मारने की नियत से हमलावरों ने युवक को मारी गोली

Sun, 08 May 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
The attackers shot the young man with the intention of killing him
कासिमाबाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के खोजापुर गांव में शनिवार की रात हमलावरों ने जान से मारने की नियत से घर के बाहर खड़े युवक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। परिजन पुलिस को सूचना देने के साथ घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को दो नामजद आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

खोजापुर गांव निवासी अमरनाथ पाल (18) रात में घर से कुछ दूरी पर खड़ा था। इसी दौरान हमलावरों ने उसपर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही अमरनाथ पाल गिरकर छटपटाने लगा। इधर गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग और ग्रामीण स्थल के तरफ दौड़ पड़े। तब-तक हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस को सूचना देने के साथ घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि पास फदनपुर गांव का विपिन यादव अमरनाथ पाल के साथ एक ही कोचिंग में पढ़ता है। कुछ दिन पूर्व दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस बात की खुन्नस में विपिन यादव का चाचा पूर्व फौजी सरवन यादव उर्फ सरोज अपने साथियों के साथ गांव पहुंचा और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घायल के पिता राजेंद्र पाल की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व फौजी सरवन यादव सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने देर रात ही पवन यादव और कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह घायल के पिता की तहरीर पर सात के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर लिया गया है। दो को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। जबकि पांच फरार हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed