फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The assailants snatched taps and mangalsutra, one arrested

उचक्कों ने टप्स एवं मंगलसूत्र छीना, एक गिरफ्तार

Tue, 31 Aug 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
The assailants snatched taps and mangalsutra, one arrested
कासिमाबाद थाना क्षेत्र के नसीरूद्दीनपुर गांव के बाहर तालाब के तरफ आ रही आशा कार्यकर्ता के साथ मंगलवार को मारपीटकर बाइक सवार दो उचक्कों ने कान से सोने का टप्स और मंगलसूत्र छीन लिया। शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने भाग रहे एक उचक्के को दौड़कर पकड़ लिया। जबकि दूसरा आरोपी भागने में सफल रहा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस छानबीन करने के साथ पकड़े गए उचक्के से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी अर्जून राम की पत्नी मेवाती देवी किसी काम के लिए गांव के बाहर स्थित तालाब की तरफ आ रही थी। जैसे ही वह सड़क पर पहुंची कासिमाबाद की ओर से एक बाइक पर दो उचक्के पहुंचे और महिला की गर्दन पकड़ कर जमीन पर पटक दिए और दोनों कान से सोने के टप्स और गले का मंगलसूत्र खींचकर भागने लगे। पीड़िता के शोर मचाने पर पीछे से आ रहे दो बाइक सवारों ने घटना स्थल से दो किलोमीटर आगे जाकर एक उचक्के को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। जबकि एक भागने में सफल रहा। पकड़े गए उचक्के को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि उचक्के से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed