फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   the agitated women destroyed the bhati

महिलाओं ने धावा बोल शराब की भट्ठी तोड़ी

Fri, 03 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 03 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
 गहमर थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास एक ईंट भट्ठे पर बन रही कच्ची शराब की भट्ठी पर महिलाओं ने शुक्रवार की शाम धावा बोल दिया।  भट्ठे पर मिली  शराब  को गिरा दिया और बर्तनों को तोड़-फोड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम काफी संख्या मे महिलाएं क्षेत्र में निकलीं तथा ईंट भट्ठों पर बने हर झोपडियों को खंगाला। इस दौरान जहां  भी अवैध दारू की भट्ठियां और अवैध दारू मिली उनको तोड़-फोडकर तहस नहस कर दिया। सैकड़ों लीटर अवैध दारू को जमीन पर बहा दिया। 
विज्ञापन


भट्ठा मालिकों ने पहले  तो महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की कर भगाने का प्रयास किया  और महिलाओं को  फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी भी दी लेकिन महिलाओं के गुस्से को भांप  कर धीरे से खिसक लिये। मालूम हो कि भदौरा क्षेत्र में जेलर सिंह, अनवर अली, संजय सिंह,  वकील  सिंह आदि का ईंट भट्टा चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो ईंट भट्ठों पर स्थानीय पुलिस और  भट्ठा संचालकों की  मिलीभगत से अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार कर बिक्री की  जाती है।

शराब पीने के लिए  प्रतिदिन शाम को क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों का जमावड़ा इन भट्ठों पर होता है, जिससे क्षेत्र में  अराजकता पैदा होती है।  महिलाओं का आरोप है कि  उनके घर के पुरुष सदस्य रोज मेहनत मजदूरी करते हैं और सारा  पैसा इन भट्ठों पर रोज शाम को दारू का सेवन करने मे बहाते हैं। महिलाओं के प्रदर्शन के कई घंटों बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची थी। प्रदर्शन करने वाली  महिलाओं में शिला देवी, मुन्गा  देवी, कांति देवी, सरिता देवी, ग्यांती देवी, सुनैना  देवी, कृष्णावती आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed