फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The accused constable who shot the youth is the gunner of Neeraj, a witness to the Atik incident, who is absconding.

Ghazipur News: युवक को गोली मारने वाला आरोपी सिपाही अतीक प्रकरण के गवाह नीरज का है गनर, चल रहा फरार

Sun, 17 Dec 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
The accused constable who shot the youth is the gunner of Neeraj, a witness to the Atik incident, who is absconding.
गाजीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात चली गोली लगने से घायल युवक का उपचार वाराणसी में चल रहा है। वहीं, गोली चलाने का आरोपी अतीक अहमद प्रकरण के गवाह नीरज कुमार शुक्ला का गनर बताया जा रहा है।  वह फरार है। 
विज्ञापन

मीरपुर गांव निवासी सोनू यादव (25) वर्ष शुक्रवार की रात सात बजे अपने घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित अपने बकरी पालन केंद्र पर था। इसी समय नसीरपुर गांव निवासी मिथिलेश पहुंचा, जो प्रयागराज में सिपाही के पद पर तैनात है।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने सोनू पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। इससे एक गोली पेट व दो गोली जांघ में लगी। वहीं, घटना के बाद से वह फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल सोनू का उपचार वाराणसी में कराया जा रहा है, जो खतरे से बाहर बताया जा रहा है। वहीं, घायल के पिता कालीचरन यादव ने गांव निवासी मिथिलेश और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस के जांच में यह बात सामने आई कि वर्ष 2016 में मिथिलेश को गोली लगी थी, जिसमें सोनू पर आरोप लगा था।

इस मामले में सोनू जमानत पर जेल से बाहर आया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार बरवार ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सिपाही के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इसके लिए स्थानीय टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed