फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   TET exam came Munnabhai caught

टीईटी परीक्षा देने पहुंचा मुन्ना भाई पकड़ा गया

Tue, 02 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Tue, 02 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
TET exam came Munnabhai caught
शहर के राजकीय बालिका इंटर कालेज में मंगलवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे एक मुन्ना भाई को मंगलवार को पकड़ लिया गया। विद्यालय के गेट पर जांच के दौरान प्रवेश पत्र का मिलान किया गया तो मामला सामने आया।
विज्ञापन


शहर के राजकीय बालिका इंटर कालेज स्थित परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को पहली पाली में आयोजित टीईटी की परीक्षा शुरू होनी थी। विद्यालय की  प्रधानाचार्य मालविका सिंह गेट के पास चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान दूसरे के स्थान पर
विज्ञापन


परीक्षा देने पहुंचा मुन्ना भाई पकड़ लिया गया। उन्होंने इस बात की जानकारी तत्काल गेट पर मौजूद पुलिस कर्मियों को दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली केके मिश्र तथा जंगीपुर कोतवाल प्रशांत श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने पकड़े गए मुन्ना भाई से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम धीरेंद्र सिंह, निवास बिहार के बेगूसराय बताया। कहा कि वह धनंजय सिंह के जगह परीक्षा देने पहुंचा था। उसे परीक्षा देने के एवज में 3000 रुपए दिए गए है। पुलिस उसे पकड़ कर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed